ट्रंप
लगातार अपनी प्रतिद्वंद्वी की ऊर्जा" का मजाक बनाते रहे हैं, हालांकि बीते
दिनों जब वह 9/11 के स्मृति समारोह के बीच में चली गई थीं और निमोनिया से
पीडित पाई गई थीं, तब ट्रंप ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की थी।
राष्ट्रपति चुनाव की तीन बहसों में से पहली बहस 26 सितंबर को न्यूयॉर्क में
आयोजित की जाएगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बहुत कुछ उम्मीदवार के इन तीन बहसों में
प्रदर्शन पर भी निर्भर करता है। द हिल नामक अखबार ने कहा कि आम चुनावों के
दौरान मतदाताओं के भारी ध्रुवीकरण के कारण पहली बहस को रिकॉर्ड स्तर पर 10
करोड दर्शक मिलने की संभावना है। शेष दो बहस 9 अक्तूबर और 19 अक्तूबर को
होंगी। उपराष्ट्रपति पद के लिए टिम केन और माइक पेंस की एकमात्र बहस 4
अक्टूबर को होगी।