Donald Trump Says Melanias Jacket Was a Dig at the Media-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रपति ट्रंप अपनी पत्नी के बचाव में आए, जैकेट को लेकर था विवाद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 जून 2018 11:45 AM (IST)
राष्ट्रपति ट्रंप अपनी पत्नी के बचाव में आए, जैकेट को लेकर था विवाद
वाशिंगटन। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को अपनी जैकेट को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। मेलानिया ने टेक्सास स्थित प्रवासी बाल हिरासत केंद्र के दौरे के दौरान एक जैकेट पहन रखी थी, जिस पर लिखा था, "मुझे वास्तव में कोई परवाह नहीं।" 'बीबीसी' की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, विमान में सवार होने के दौरान मेलानिया ने जो जैकेट पहन रखी थी, उसके पीछे लिखा था, "मुझे वास्तव में कोई परवाह नहीं है, क्या आपको है?" मेलानिया की प्रवक्ता ने कहा कि उनकी जैकेट पर लिखे वाक्य का कोई अर्थ नहीं था। जारा ब्रांड की 39 डॉलर की इस जैकेट को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर सफाई देते हुए कहा कि उनकी पत्नी की जैकेट पर लिखे वाक्य का इशारा 'फेक न्यूज मीडिया' की ओर था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement