khaskhabar.com: रविवार, 17 जुलाई 2016 3:17 PM (IST)
वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अपने अभियान के नए लोगो को जारी किया। इससे पहले जारी हुए लोगो का सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ाया गया।
ट्रंप के अभियान ने शुक्रवार को उनके द्वारा इंडियाना के गवर्नर माइक पेंस से मुलाकात करने के बाद उन्हें उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने की पेशकश के बाद जिस लोगो को जारी किया था, उसका सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया गया, जिसके बाद शनिवार को नया लोगो जारी किया गया।