Donald Trump accuses Barack Obama of wire-tapping office during election cites no evidence-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रंप ने लगाया पूर्व राष्ट्रपति पर फोन टैंपिंग का आरोप, ओबामा ने कहा झूठ

khaskhabar.com: रविवार, 05 मार्च 2017 08:54 AM (IST)
ट्रंप ने लगाया पूर्व राष्ट्रपति पर फोन टैंपिंग का आरोप, ओबामा ने कहा झूठ
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर फोन टैपिंग करवाने के आरोप लगाए है। ट्रंप ने कहा कि पिछले साल चुनाव से ठीक पहले तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनके न्यूयॉर्क स्थित कार्यालय में फोन टैपिंग करवाई थी और उन्होंने इसकी तुलना वाटरगेट मामले की की है। वहीं, ओबामा के प्रवक्ता केविन लेवाइस ने आरोपों को खंडन किया है। केविन ने कहा है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने किसी अमेरिकी नागरिक के सर्विलांस का कोई भी आदेश नहीं किया। उन्होंने कहा है कि ओबामा प्रशासन में एक कार्डिनल नियम था कि व्हाइट हाउस का कोई अधिकारी विधि विभाग की स्वतंत्र जांच में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा। इसके तहत, न तो राष्ट्रपति ओबामा ने और न ही व्हाइट हाउस के किसी अधिकारी ने किसी अमेरिकी नागरिक के सर्विलांस का कोई आदेश दिया। इसके अलावा कोई भी बात बस झूठ है।

[ IS के सुसाइड बॉम्बर ने घरवालों को लिखा,जन्नत में 72 वर्जिन से करूंगा शादी ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement