बताया गया कि देर रात इमरजेंसी में पांच लोग अपने मरीज का चिकुनगुनिया का
इलाज कराने आए थे। इलाज में देरी होता देख मरीज के परिजन भडक गए। डॉक्टरों
ने उन्हें इलाज को लेकर समझाया। इस बीच मरीजों ने महिला डॉक्टर से मरीज के
तीमारदारों ने अभद्रता शुरू कर दी। बात इतनी बढ गई कि दोनों पक्षों के बीच
हाथापाई भी हो गई।
इसके बाद डॉक्टरों और नर्सेज ने इमरजेंसी को ताला लगा दिया और कामकाज बंद कर
दिया।
डॉक्टरों का कहना है कि हम सरकार से लंबे समय से सुरक्षा की मांग
करते आए हैं। मौजूदा समय में हमें अधिक शिफ्टों में काम करना प़ड रहा है।
वहीं चिकुनगुनिया और डेंगू की वजह से मरीजों का बोझ भी अधिक है। वहीं कुछ
मरीज इलाज को लेकर उग्र हो जाते हैं जो कि डॉक्टरों से अभद्रता कर देते
हैं। ऎसी स्थिति में डॉक्टर और नर्सेज को सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।
आरएमएल के एक डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल इमजेंसी बंद कर दी गई है और डॉक्टर
अनिश्चितकालीन हडताल पर हैं।