Doctor Chaturvedi laid the foundation stone for road construction work-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉक्टर चतुर्वेदी ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

khaskhabar.com: रविवार, 06 मई 2018 4:18 PM (IST)
डॉक्टर चतुर्वेदी ने सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
जयपुर। सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र की वार्ड संख्या 30 श्री श्याम वाटिका कालोनी में विधायक कोटे से 20 लाख रुपए की लागत की सड़क का निर्माण कराया जाएगा । सड़क निर्माण कार्य का रविवार को सामाजिक न्याय एव अधिकारिता मंत्री डॉक्टर अरुण चतुर्वेदी ने विधिवत पूजा के साथ शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर किया। सड़क निर्माण कार्य जयपुर नगर निगम द्वारा किया जाएगा। डॉक्टर चतुर्वेदी ने जेसीबी मशीन का बच्चों के साथ पूजन करा कर निर्माण कार्य का तत्काल शुरू करवाया गया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर किया पूरा जाए । डॉक्टर चतुर्वेदी ने इस अवसर पर आयोजित समारोह मैं संबोधित करते हुए कहा कि कॉलोनी वासियों ने जब भी जो समस्या बताई उसका तत्परता से समाधान किया गया है ।उन्होंने कहा है कि श्याम वाटिका सहित अन्य कॉलोनियों में सड़क, पानी ,बिजली, साफ सफाई व अन्य बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई निर्माण कार्य कराए गए हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि अपनी कॉलोनी में नगर निगम द्वारा स्वस्थ भारत अभियान तहत्की जारी सफाई में सहयोग दें। डॉक्टर पर वार्ड पार्षद भंवर लाल सैनी मंडल अध्यक्ष रवि कुमार माथुर उपाध्यक्ष राहुल शर्मा अश्विनी कंडोलिया व अन्य कॉलोनी के बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement