Advertisement
पद्मावती विवाद: फिल्में राजनीति का शिकार न बनें : निहलानी

उन्होंने 'पद्मावती' पर हुए विवाद को सुलझाने में विफल रहने के लिए फिल्म उद्योग में एकजुटता की कमी को जिम्मेदार ठहराया।
निहलानी ने वंशवाद और कास्टिंग काउच जैसे मुद्दों पर भी बात की।
उन्होंने कहा कि वंशवाद बॉलीवुड में बहुत प्रचलित है।
निहलानी ने कहा, "पिछले कुछ समय से नए लोग बॉलीवुड में नहीं आ रहे हैं, क्योंकि केवल 4-5 समूह है, जो विख्यात लोगों के बेटों और बेटियों को अपनी फिल्मों में ले रहे हैं।"
कास्िंटग काउच पर निहलानी ने कहा कि यह किसी भी उद्योग में हो सकता है।
अपने और सीबीएफसी के नए अध्यक्ष प्रसून जोशी के बीच होने वाली तुलना पर निहलानी ने कहा, "मैं यहां तुलना करने के लिए नहीं हूं। मैंने अच्छा काम किया, मैं यह जानता हूं। वह क्या करेंगे, यह आप सभी देखेंगे। मैंने अच्छा काम किया और मीडिया ने उसको सराहा। इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।"
उन्होंने कहा, "अब आपको पता चलेगा कि वह कैसे काम कर रहे हैं और मैंने कैसे काम किया था.. कितनी फिल्में समय पर रिलीज हुईं और कितनी फिल्मों में देरी हुई।"
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


