DNA report identifies accused Sawan Bhatti, police files supplementary chargesheet-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीएनए रिपोर्ट से आरोपी सावन भट्टी की पहचान, पुलिस ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट

khaskhabar.com: शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 9:21 PM (IST)
डीएनए रिपोर्ट से आरोपी सावन भट्टी की पहचान, पुलिस ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट
चंडीगढ़। युवती से बलात्कार के मामले में जिम ट्रेनर व सीरियल मोलेस्टर सावन भट्टी का डीएनए पीड़िता के कपड़ों और शरीर से मिले सैंपल से पूरी तरह मेल खा गया है। रिपोर्ट की पुष्टि होते ही पुलिस ने कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह मामला 19 मई 2024 की रात करीब 10 बजे का है, जब पीड़िता सैक्टर-16 पार्क में टहल रही थी और फोन पर अपने दोस्त से बात कर रही थी। इसी दौरान आरोपी सावन भट्टी ने अपनी स्कूटी पार्क के बाहर खड़ी की और पीछे से आकर पीड़िता का मुंह दबा दिया। उसने जान से मारने की धमकी दी, अश्लील हरकतें की और फिर उसे एक सुनसान जगह ले जाकर बलात्कार किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सैक्टर-17 पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम सबूत जुटाए। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए 25 टीमें गठित कीं और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सावन भट्टी ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी स्कूटी साइकिल ट्रैक पर चलाई, जिससे कैमरों में उसकी साफ तस्वीर नहीं आ सकी। हालांकि पुलिस ने उसका स्केच तैयार कर पूरे शहर में वितरित किया। 1 जुलाई 2024 को सैक्टर-23 लाइट पॉइंट पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका। स्केच से मिलान होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। आखिरकार, आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
डीएनए रिपोर्ट से हुई सच्चाई की पुष्टि:
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सावन भट्टी के डीएनए सैंपल फॉरेंसिक लैब भेजे। सीएफएसएल रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि अपराध स्थल से मिले सबूत आरोपी के डीएनए से पूरी तरह मेल खाते हैं। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी।
फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई जारी:
पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 354 (छेड़छाड़), 506 (धमकी) समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। यह मामला अब विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चल रहा है, जहां आरोपी पर आरोप तय किए जा चुके हैं।
पहले भी कई वारदातों में शामिल था आरोपी:
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चंडीगढ़ और मोहाली में कम से कम सात छेड़छाड़ की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली है। इससे पहले भी यूटी पुलिस ने सावन भट्टी के खिलाफ तीन मामलों में मुकदमा दर्ज किया था। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement