Advertisement
परिसीमन पर DMK का बड़ा फैसला, 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव का किया समर्थन

प्रस्ताव में आगे कहा गया कि 14 फरवरी 2024 को तमिलनाडु विधानसभा में पारित एक प्रस्ताव में हमने जोर देकर कहा कि यदि जनसंख्या के आधार पर विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या बढ़ाना अपरिहार्य हो भी जाए, तो भी 1971 की जनगणना के अनुसार राज्य विधानसभाओं और संसद के दोनों सदनों में प्रत्येक राज्य को आवंटित सीटों का अनुपात बना रहना चाहिए। इसी प्रस्ताव के माध्यम से हमने इस बात पर भी जोर दिया कि तमिलनाडु जैसे राज्यों को, जिन्होंने पिछले 50 वर्षों से अधिक समय में अपने लोगों के लाभ के लिए विभिन्न सामाजिक, आर्थिक और जन-कल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है, इसके लिए दंडित नहीं किया जाना चाहिए।
तमिलनाडु पर परिसीमन के संभावित प्रभाव को देखते हुए इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए 25 फरवरी 2025 को तमिलनाडु मंत्रिमंडल की एक बैठक बुलाई गई थी। उस बैठक में लिए गए फैसलों के आधार पर 5 मार्च 2025 को तमिलनाडु में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया और अपने विचार रखे।
बैठक के अंत में एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें जोर दिया गया कि अगर संसद में सीटों की संख्या बढ़ाई जाती है, तो जरूरी संवैधानिक संशोधन किया जाना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि तमिलनाडु और अन्य दक्षिणी राज्यों को मिलने वाली सीटों की संख्या उसी अनुपात में बढ़े, जिस अनुपात में 1971 की जनगणना के आधार पर संसद के दोनों सदनों में राज्यों का मौजूदा प्रतिनिधित्व है।
प्रस्ताव में यह भी जोर दिया गया कि परिसीमन के कारण केंद्र सरकार किसी भी हाल में संसद में तमिलनाडु के मौजूदा 7.18 प्रतिशत प्रतिनिधित्व वाले हिस्से को न बदले। बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया कि तमिलनाडु परिसीमन के खिलाफ नहीं है लेकिन परिसीमन उन राज्यों के लिए सजा नहीं बनना चाहिए, जिन्होंने पिछले 50 वर्षों में सामाजिक और आर्थिक विकास कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू किया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


