Advertisement
बिहार में नीतीश कुमार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, यहां पढ़ें

अधिसूचना के मुताबिक, सुमित सिंह को विज्ञान, प्रावैधिकी तथा तकनीकी शिक्षा, रेणु देवी को पशु, मत्स्य संसाधन तथा मंगल पांडेय को स्वास्थ्य, कृषि का मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा नीरज कुमार सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य, लेसी सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है।
नीतीश मिश्रा को उद्योग, पर्यटन, नितीन नबीन को नगर विकास और आवास तथा विधि, दिलीप जायसवाल को राजस्व और भूमि सुधार, महेश्वर हजारी को सूचना, जनसंपर्क विभाग, शीला कुमारी को परिवहन तथा सुनील कुमार को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
जनक राम को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण, हरी सहनी को पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, कृष्ण नंदन पासवान को गन्ना उद्योग, जयंत राज को भवन निर्माण, जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण, रत्नेश सदा को मद्य निषेध, उत्पाद, निबंधन विभाग, केदार प्रसाद गुप्ता को पंचायती राज, सुरेन्द्र मेहता को खेल तथा संतोष कुमार सिंह को श्रम संसाधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


