Divine talent featured in sports competition in kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिव्यांगों ने खेल प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

khaskhabar.com: बुधवार, 08 मार्च 2017 10:46 AM (IST)
दिव्यांगों ने खेल प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
कानपुर। भारतीय बाल रोग अकादमी व तीन अन्य संस्थाओं के तत्वावधान में मंगलवार को दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पास्टिक सेंटर बाल भवन में दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त मो. इफ्तिखारूद्दीन ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शांति के प्रतीक सफेद रंग के गुब्बारां को उड़ा कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। खेल प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में व्हील चेयर रेस, म्यूजिकल चेयर, सॉफ्ट बॉल थ्रो, 25 मीटर व 50 मीटर आदि रेस भी कराई गई। सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया गया। मंडलायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगों के खेल को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह बच्चे बहुत आगे जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन अंकित अग्रवाल ने किया। बतातें चलें कि रोटरी क्लब आँफ कानपुर, रौट्रैक्ट क्लब आँफ स्टार, रौट्रैक्ट क्लब आँफ कानपुर के सहयोग से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरी विनय अस्थाना ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए समाज मे विशेष स्थान है। परंतु हम लोगों के द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है। सरकार के द्वारा निःशुल्क शिक्षा तो उपलब्ध कराई जा रही है परंतु उचित संस्थाओं में लाने ले जाने की उचित व्यवस्था नहीं है। इस दौरान सुशील चक, गौरव अग्रवाल जैन, अंकित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, गौरव तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, धनपत जैन, गुलनवाज लारी, रत्नाकर आदि मौजूद रहे।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement