Advertisement
जिलाधिकारी ने एफसीआई को दिया आदेश, कहा- गेंहू खरीद में करे सहयोग

बैठक में एफसीआई को जल्द गेहूं उतारने के लिए भे दिये। जिससे ट्रक खाली होने के बाद और गेहूं केन्द्रों से उठान कर गोदाम पहुंचा सके। जिलाधिकारी ने एफसीआई को गेहूं भंडारण के लिए गोदाम उपलब्ध कराये जाने को भी कहा, जिससे गेहूं को सुरक्षित किया जा सके। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नैफेड के मंडल प्रभारी विवेक प्रताप सिंह को केन्द्रो पर हो रही लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाते हुए नैफेड को प्रतिबंिधत करने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी मोंठ मंडी में भ्रमण के दौरान नैफेड द्वारा संचालित केन्द्र पर गड़बड़ियां मिली थी।
जिला प्रभारी वैभव यादव द्वारा जनपद में 4 क्रय केन्द्र जो समथर, रामनगर रोड चिरगांव, अम्बरगढ़ कुमरिया चिरंगांव तथा बंगरा-बंगरी, चिरगांव में खोले जाने के लिए स्वीकृति मांगी, नेफाड संस्था, गेहू खरीद एजेंसी के रुप में नामित है। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को संस्था के कार्यालय को निरीक्षण करने के निर्देश दिये और तत्काल रिपोर्ट देने के लिये कहा जिससे उक्त केन्द्रों को शीघ्र अनुमति दी जा सके।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह, डिप्टीआरएमओ धंयज सिंह, डीआईओ दीपक सक्सेना, एआरटीओ आरके सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झांसी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


