Advertisement
जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का मौका मुआयना कर दिये निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव दल में शामिल सभी कार्मिक अपने व्यवहार को निष्पक्ष रखते हुए पारदर्शिता से कार्य करेंगे। आदर्श आचार संहिता की पालना करते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करायें। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से दिये जा रहे प्रशिक्षण का मौका मुआयना किया तथा कार्मिकों से रूबरू होते हुए प्रशिक्षण में दी गई जानकारी के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान सैद्धांतिक के साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण देते हुए ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली तथा मतदान दिवस पर रखी जाने वाली सावधानी के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिये। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी डीआईजी स्टाम्प सुनील आर्य ने बताया कि मतदान दल के तीन दिवसीय प्रथम प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में 1788 कार्मिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


