District Collector Night Meeting in Jaunla: Solutions to Problems Ranging from Pensions to Monkey Menace-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जौंला में जिला कलेक्टर की रात्रि चौपाल : पेंशन से लेकर बंदरों के आतंक तक का समाधान; दो विधवा महिलाओं की रुकी पेंशन मौके पर शुरू

khaskhabar.com: बुधवार, 04 फ़रवरी 2026 5:18 PM (IST)
जौंला में जिला कलेक्टर की रात्रि चौपाल : पेंशन से लेकर बंदरों के आतंक तक का समाधान; दो विधवा महिलाओं की रुकी पेंशन मौके पर शुरू
टोंक। जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को पीपलू तहसील की ग्राम पंचायत जौंला में 'रात्रि चौपाल' का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने पूरी संवेदनशीलता के साथ ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के आदेश दिए। सफलता की कहानी: श्योप्यारी और शिमला को मिला हक चौपाल के दौरान ग्रामीण महिला श्योप्यारी और शिमला रैगर ने कलेक्टर के सामने अपनी रुकी हुई विधवा पेंशन की व्यथा सुनाई।
समस्या: बैंकों के विलय (बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक का 'राजस्थान ग्रामीण बैंक' में विलय) के कारण उनके अकाउंट नंबर अपडेट नहीं थे, जिससे उनकी पेंशन बंद हो गई थी।
समाधान: कलेक्टर के निर्देश पर एसडीओ गणराज बडग़ोती ने मौके पर ही ई-मित्र संचालक से दस्तावेजों की जांच करवाई और बैंक खाता अपडेट करवाया। अब दोनों महिलाओं को पिछली रुकी हुई राशि के साथ भविष्य की पेंशन नियमित मिल सकेगी।
चौपाल के प्रमुख मुद्दे और कलेक्टर के निर्देश:
बंदरों और सुअरों का आतंक: ग्रामीणों ने बंदरों के काटने और सुअरों द्वारा फसलों की तबाही की शिकायत की। कलेक्टर ने सहायक विकास अधिकारी को इन्हें पकड़वाकर दूर छुड़वाने और रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।
पेंशन सत्यापन: पेंशन सत्यापन में भारी पेंडेंसी (देरी) पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और इसे 100% पूरा करने के निर्देश दिए।
शिक्षा: स्कूल स्टाफ द्वारा 5 नए कक्षा कक्षों के निर्माण की मांग पर कलेक्टर ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
पीएम सूर्य घर योजना: कलेक्टर ने विद्युत विभाग को इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा ताकि ग्रामीण बिजली बिलों से मुक्त हो सकें।
तकनीकी प्रशिक्षण: तहसीलदार को निर्देश दिए कि पटवारी 'गिरदावरी' का कार्य काश्तकार के मोबाइल से ही करें, ताकि किसान भी तकनीक सीख सकें।
अधिकारियों को नसीहत
कलेक्ट्रर कल्पना अग्रवाल ने उपखंड अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि रात्रि चौपाल में उनके आने से पहले ही पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान हो जाना चाहिए और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जानी चाहिए।
चौपाल में उपखण्ड अधिकारी गणराज बडग़ोती, तहसीलदार कैलाश चन्द मीना सहित जिला और ब्लॉक स्तर के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement