Did not get permission Smuggling of rare coins case file-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परमिशन नहीं ली थी, दुर्लभ सिक्कों की तस्करी का केस दर्ज

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 मई 2017 1:47 PM (IST)
परमिशन नहीं ली थी, दुर्लभ सिक्कों की 
तस्करी का केस दर्ज
अमृतसर। कस्टम विभाग ने 262 दुर्लभ सिक्कों के साथ 12 जनवरी को पाकिस्तान से आ रहे एक भारतीय नागरिक को पकड़ा था। आज कस्टम विभाग ने दुर्लभ सिक्कों को दिखाते हुए कहा कि पुराने सिक्कों की तस्करी है इन सिक्कों की कीमत करोड़ों में है। वह इस बात की जाँच कर रहे है कि आख़िरकार इन सिक्कों को किसे दिए जाना था।
कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इमरान नाम का युवक इन सिक्कों को पाकिस्तान से लेकर आया था। ये सिक्के 1862 से लेकर 1917 के बीच के हैं। कस्टम एक्ट के तहत ऐसे दुर्लभ सिक्कों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए परमिशन लेनी पड़ती है, लेकिन इमरान ने ऐसा कुछ नहीं किया। इसलिए तस्करी एक्ट के तहत इमरान पर मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले एक टीम दिल्ली से आकर इन सिक्कों की जाँच की है और उनके द्वारा ये स्पष्ट किया गया है कि ये सिक्के काफी दुर्लभ है और ये यहाँ नहीं मिलते इसलिए अब वह इन सिक्कों को मुंबई कस्टम में भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement