नई दिल्ली। एम्स में भर्ती विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की किडनी संबंधी
विकारों का इलाज हो रहा है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिन तक वह अस्पताल
में ही रहेंगी। एम्स के सूत्रों ने कहा, उनकी हालत स्थिर है। डायबिटीज की
पुरानी बीमारी के कारण उनकी किडनी में दिक्कतें आ रही हैं। उनका डायलिसिस
किया जा रहा है।
विदेश मंत्री को सात नवंबर को एम्स में भर्ती कराया गया और वहां डॉक्टरों
की एक टीम उनका ख्याल रख रही है। कार्डियो थोरैसिक सेन्टर के प्रमुख बलराम
एरान की निगरानी में सुषमा को अस्पताल के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती
कराया गया है।
सुषमा पिछले 20 साल से मधुमेह से पीडित हैं। बीजेपी की 64 वर्षीय नेता को
अप्रैल में भी एम्स में भर्ती किया गया था। तब उन्हें न्यूमोनिया और अन्य
दिक्कतें थीं।
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट