Advertisement
धुबरी गोमांस कांड: रातोंरात 38 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, सीएम हिमंता ने दी जानकारी

इस घटना के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शूट एंड साइट का ऑर्डर दिया था। मुख्यमंत्री ने धुबरी जिले में सांप्रदायिक शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के लिए "देखते ही गोली मारने" का आदेश जारी किया। शुक्रवार को धुबरी का दौरा करने वाले हिमंता ने कहा, "मैंने पुलिस को निर्देश दिया है कि धुबरी जिले में सांप्रदायिक शांति और सद्भाव को बनाए रखने में कोई भी गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अगर जरूरत पड़ी तो पुलिस यहां शांतिपूर्ण स्थिति बनाए रखने के लिए उपद्रवियों के खिलाफ रात में 'देखते ही गोली मारने' के आदेश का पालन करेगी।"
उन्होंने ये भी कहा, "पिछले हफ्ते से धुबरी में कानून-व्यवस्था की स्थिति चुनौतीपूर्ण रही है। हम जिले में कानून और व्यवस्था को लागू करने और सभी सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


