Advertisement
धनबाद: जहरीली गैस के रिसाव से एक और की गई जान, एक माह में तीन मौतें

इससे पहले, इसी महीने की शुरुआत में केंदुआडीह क्षेत्र में जहरीली गैस रिसाव की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। 4 दिसंबर को बंद पड़ी कोयला खदान से गैस निकलने के बाद प्रियंका देवी और ललिता देवी की जान चली गई थी, जबकि करीब 20 लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंचे थे। उस दौरान लोगों ने आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और घबराहट की शिकायत की थी।
गैस रिसाव से केंदुआडीह की राजपूत बस्ती, मस्जिद मोहल्ला, ऑफिसर कॉलोनी समेत आसपास के इलाके गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं, जहां करीब 10 हजार की आबादी निवास करती है। हालात बिगड़ने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घर और क्वार्टर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली थी। कोयला खनन कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की ओर से माइकिंग कर लोगों से क्षेत्र खाली करने की अपील की गई थी और प्रभावित परिवारों के लिए अस्थायी कैंप भी लगाए गए थे।
बीसीसीएल अधिकारियों के अनुसार, यह क्षेत्र पहले से ही अग्नि प्रभावित घोषित है और स्थायी समाधान के लिए पूरे इलाके को खाली कराना आवश्यक बताया गया है। इसके बावजूद, स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस रिसाव रोकने के लिए किए जा रहे उपाय नाकाफी हैं।
सुरेंद्र सिंह की मौत की सूचना मिलने पर झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह एसएनएमएमसीएच पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंदुआडीह में गैस रिसाव की समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन इसे रोकने के लिए केवल कागजी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन और प्रशासन की लापरवाही के कारण निर्दोष लोगों की जान जा रही है। लोग सुरक्षित पुनर्वास, मुआवजा और गैस रिसाव पर प्रभावी नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


