DFC faces Real Kashmir on Sunday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीएफसी का सामना रविवार को रियल कश्मीर से

khaskhabar.com: शनिवार, 23 दिसम्बर 2023 6:29 PM (IST)
डीएफसी का सामना रविवार को रियल कश्मीर से
-दोपहर दो बजे होम ग्राउंड पर कश्मीर का सामना करेंगे सिटी स्टार चंडीगढ़। आईलीग सीजन 2023-24 में टीम डीएफसी जीत की पटरी पर लौटने को बेताब है और उनका 11वें राउंड में सामना रियल कश्मीर के साथ होगा। डीएफसी के युवाओं ने अभी तक लीग में अपनी गेम से सभी को प्रभावित किया है और वे अब रियल कश्मीर के प्लेयर्स को अपने घर में कड़ी टक्कर देंगे। दोनों के बीच मुकाबला रविवार दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। डीएफसी ने अभी तक अच्छा गेम खेला है। पिछले दो मुकाबले टीम ने घर से दूर खेले और इसमें टीम ने सभी को प्रभावित किया। इंटर काशी के साथ खेले मैच में उनके खिलाफ शुरू में ही दो गोल हो गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने डिफेंस को संभाला और गोल नहीं होने दिया। टीम ने हार का सामना जरूर किया, लेकिन अधिकतर समय बॉल उनके पास रही। वहीं, इससे पहले श्रीनिधि डेक्कन के खिलाफ डीएफसी ने क्लास दिखाई। बॉल पजेशन डीएफसी के पास रही, लेकिन अंतिम मिनट में आए गोल ने नतीजा टाल दिया।
अंक तालिका में डीएफसी 10 मैच में 13 अंक के साथ 8वें स्थान पर है। उन्होंने 4 मुकाबले जीते, जबकि 1 मैच उन्होंने ड्रॉ कराया। 5 मैच टीम ने करीबी अंदाज में गंवाए। सिटी बॉयज ने 19 गोल दागे हैं और 18 गोल उनके खिलाफ हुए हैं। वहीं, रियल कश्मीर ने 10 मैच में से 6 जीते हैं। उन्होंने 2 मैच ड्रॉ किए और 2 मैच गंवा दिए। उन्होंने 18 गोल किए और 5 उनके खिलाफ हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement