detention of students to be back in classes 5 and 8 says prakash javadekar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘8वीं कक्षा तक छात्रों को फेल न करने की व्यवस्था होगी समाप्त’

khaskhabar.com: रविवार, 23 जुलाई 2017 11:15 AM (IST)
‘8वीं कक्षा तक छात्रों को फेल न करने की व्यवस्था होगी समाप्त’
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राज्यों के समर्थन से केंद्र जल्द ही 5वीं और 8वीं कक्षा में छात्रों के परीक्षा में विफल रहने पर उन्हें उसी कक्षा में रोके जाने की व्यवस्था शुरू करेगा। जावडेकर ने कहा कि संसद में पारित किये जाने वाले प्रस्तावित विधेयक में, राज्यों को मार्च में 5वीं और 8वीं के छात्रों की परीक्षा कराने का अधिकार दिया गया है, इसमें फेल होने पर छात्रों को मई में परीक्षा में शामिल होने का एक आखिरी मौका दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अगर छात्र दोनों प्रयासों में फेल रहते हैं, तो उन्हें उसी कक्षा में रोक लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि 25 राज्य पहले ही इस कदम के लिए अपनी सहमति दे चुके हैं। इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स में पूर्वी क्षेत्र में शिक्षा की दिशा में आगे का रास्ता विषय पर आयोजित एक चर्चा में जावड़ेकर यह सारी बातें कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कक्षा एक से 8वीं तक छात्रों को नहीं रोकने की नीति से वे प्रभावित हुए हैं। केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि शिक्षा राजनीतिक एजेंडा नहीं है। यह एक राष्ट्रीय एजेंडा है। सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए शिक्षा शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा, जब हम अंतर राज्यीय बैठकें करते हैं तो पश्चिम बंगाल अनुपस्थित रहता है। सभी को इस तरह की बैठकों में हिस्सा लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement