चीन की चेतावनी नजरअंदाज, दलाई लामा का अरूणाचल में स्वागत करेगा भारत
khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 मार्च 2017 8:49 PM (IST)
गौरतलब है कि चीन अरूणाचल प्रदेश दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताते हुए अपना
दावा जताता रहा है। समय-समय पर भारतीय नेताओं और विदेशी प्रतिनिधियों की
अरूणाचल यात्रा का विरोध करता रहा है। उसने दिसंबर 2016 में तिब्बत के
आध्यात्मिक गुरू 17वें करमापा उग्येन त्रिनले दोरजी की अरूणाचल यात्रा का
विराध किया था।
पिछले साल अक्टूबर में अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा के
अरूणाचल प्रदेश दौर के समय भी चीन बिफरा था। चीन ने अमेरिका को भी चेतावनी
देते हुए कहा था कि इससे भारत-चीन सीमा पर काफी मशक्कत के बाद बनी शांति को
नुकसान पहुंच सकता है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और तत्कालीन प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह यात्रा पर भी चीन ने असंतोष जाहिर किया था। भारत ने हर बार
चीन के दावे को खारिज करते हुए अरूणाचल को अपना अभिन्न हिस्सा बताया है।