Deputy CM of Bihar Sushil modi says Congress shortly will be out at four to zero-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चार राज्यों में सिमटी कांग्रेस अब शून्य पर होगी आउट : सुशील मोदी

khaskhabar.com: बुधवार, 27 दिसम्बर 2017 9:12 PM (IST)
चार राज्यों में सिमटी कांग्रेस अब शून्य पर होगी आउट : सुशील मोदी
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह से पटना वापस आने पर मोदी ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के चौबीस घंटे के अंदर कांग्रेस देश के मात्र चार राज्यों में सिमट कर रह गई है। उन्होंने कहा, कांग्रेसी चाहे जितनी शेखी बघार लें, अगले चार से पांच महीने में त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और कर्नाटक में चुनाव होने के बाद कांग्रेस शून्य पर आउट हो जाएगी। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि राहुल के एड़ी-चोटी का जोर लगाने, चुनाव को जातीय रंग देने, जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कह कर मुद्दा बनाने की तमाम कोशिश के बावजूद 22 वर्षो से लगातार शासन में रहने के बाद भी भाजपा जहां गुजरात बचाने में सफल रही, वहीं सरकार रहने के बावजूद कांग्रेस हिमाचल प्रदेश को नहीं बचा पाई भाजपा नेता ने कहा कि गुजरात में जहां भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला, वहीं हिमाचल प्रदेश में दो-तिहाई सीट जीतने में भाजपा सफल रही। नोटबंदी के विरोध का खामियाजा कांग्रेस पहले ही उत्तर प्रदेश में भुगत चुकी है।
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की भूमिका की जहां सराहना की, वहीं पिछले छह महीने से हिमाचल प्रदेश में काम कर रहे बिहार के दर्जनों कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement