भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय (बल्लभ भवन) की पांचवीं मंजिल पर मुख्यमंत्री सचिवालय के एक कक्ष में बुधवार की रात आग लग गई। इस अग्निकांड में बडी संख्या में सरकारी दस्तावेज जल गए है, मगर प्रशासन ब्यौरा देने से आनाकानी कर रहा है। अग्निशमन विभाग के अनुसार, मंत्रालय के मुख्यमंत्री सचिवालय के एक कक्ष से बुधवार की रात को लगभग नौ बजे धुआं देखा गया, कुछ ही देर में आग बढ गई।