Dense fog restricts the speed of vehicles, people also troubled by cold and pollution-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घने कोहरे ने लगाई वाहनों की रफ्तार पर लगाम, ठंड और प्रदूषण से भी लोग परेशान

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 जनवरी 2024 11:38 AM (IST)
घने कोहरे ने लगाई वाहनों की रफ्तार पर लगाम, ठंड और प्रदूषण से भी लोग परेशान
नोएडा। दिल्ली एनसीआर समेत पूरे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग चुकी है। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। एक तरफ पारा गिरने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है, दूसरी तरफ फॉग और फिर प्रदूषण ने लोगो की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह से ही पूरे एनसीआर में कोहरे की एक चादर ने वातावरण को ढक रखा है। घर से अपने गंतव्य को निकलने वाले वाहन चालक इसकी वजह से काफी परेशान हो रहे हैं। घने कोहरे में विजिबिलिटी बेहद ही कम होने के कारण एक्सीडेंट होने का खतरा भी लगातार बना हुआ है।
प्रदूषण के मामले में नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एक्यूआई खतरे के निशान के पार पहुंच गया है। कोहरे और धुंध के चलते प्रदूषण भी लोगों के स्वास्थ्य पर काफी ज्यादा असर डालता हुआ दिखाई दे रहा है।
गाजियाबाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 350 से ऊपर है। इन जिलों में कई जगह ऐसे हैं जहां पर एक्यूआई 400 के पास भी पहुंच गया है। अस्पतालों में कुछ ऐसे भी मरीज आ रहे हैं जिन्हें सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है और वह इस बढ़ते ठंड और प्रदूषण की वजह से हो रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement