Seasons first dense fog grips Delhi and NCR-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घने कोहरे से दिल्ली में उड़ानें हुईं लेट

khaskhabar.com: बुधवार, 30 नवम्बर 2016 2:24 PM (IST)
घने कोहरे से दिल्ली में उड़ानें हुईं लेट
नई दिल्ली। उत्तर भारत में बुधवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे और ठंड के साथ हुई। दिल्ली समेत पूरा एनसीआर सीजदन के पहले कोहरे की चपेट में है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक बना रहा। सुबह कोहरा इतना घना रहा कि गाड़ी वाले कुछ मीटर आगे तक नहीं देख पा रहे थे। दिल्ली के साथ ही गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुडग़ांव, नोएडा और ग्रेटर नोएडा मेंं लोग आज सुबह जब उठे, तो उन्हें इलाका हर ओर कोहरे में लिपटा दिखा। कोहरे का असर सामान्य जन जीवन के साथ साथ सडक़, रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दृश्यता बेहद कम रहने से कुछ फ्लाइट्स लेट हुई है। लखनऊ एयरपोर्ट, रांची और पटना एयरपोर्ट पर भी घने कोहरे के कारण कुछ उड़ाने प्रभावित हुई हैं। कोहरे के साथ ठंड ने भी दस्तक दे दी है और बुधवार को अपेक्षाकृत ज्यादा ठंड महसूस की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी कोहरे का कहर देखने को मिलेगा। कोहरे के चलते सडक़ों पर कुछ मीटर दूर की चीजें भी साफ नहीं दिखाई पड़ रही हैं। इससे पहले दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री ऊपर 29.2 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया था। सौ घंटे काम करो, नौ हजार रुपए लो

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement