भीलवाड़ा। शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ दिए विवादित बयान को लेकर गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा छात्र प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर देवनानी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। महासभा छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक सुखवाल ने कहा कि देवनानी ने जो अमर्यादित बयान दिया है, उससे ब्राह्मण समाज को आघात पहुंचा है और समाज में रोष व्याप्त है। यदि देवनानी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो आने वाले समय में समाज भाजपा को वोट देने का बहिष्कार करेगा।