नई दिल्ली। नोटबंदी का रविवार को आज 12वां दिन है लेकिन बैंकों और एटीएम के
बाहर लोगों की भीड में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। हालात पहले से बेहतर हो
गए हो लेकिन बैंकों में कैश को लेकर अब भी मारामारी की की स्थिति बनी हुई
है। ऐसे में रविवार को छुट्टी होने की वजह से एक बार फिर जनता को परेशानी
का सामना करना पड़ सकता है और एटीएम पर ज्यादा भीड़ लगी है।
ज्ञात रहे कि सरकार ने आठ नवंबर से 500 और 1000 का नोट बंद कर दिया है।
सरकार के इस फैसले के बाद देशभर में बैंक और एटीएम में लोगों की लंबी-लंबी
लाइने देखने को मिल रही है।
शनिवार को बैंक तो खुले रहे लेकिन इंडियन
बैंक एसोसिएशन के ऐलान के मुताबिक सिर्फ बुजुर्ग ही बैंक आकर पुराने नोट
बदल सके थे। बैंक खातों में तय सीमा से ज्यादा कैश जमा कराने वाले लोगों को
शनिवार को आयकर विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। हर नोटिस में कैश जमा कराने
की तारीख और रकम का जिक्र किया गया था। नोटिस में खाताधारकों से कैश के
स्त्रोत की जानकारी मांगी गई है।
रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS