वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के उपप्रवक्ता मार्क टोनर ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले का समर्थन करते हुए इसे भ्रष्टाचार और कर चोरी पर लगाम लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण व जरूरी कदम बताया।
टोनर ने बुधवार को दैनिक ब्रीफिंग के दौरान एक संवाददाता के सवाल के जवाब में कहा कि भारत सरकार ने यह कदम भ्रष्टाचार और कर चोरी से इक_ा किए गए अवैध धन पर लगाम लगाने के लिए उठाया है।
टोनर के अनुसार, हम मानते हैं कि नोटबंदी का फैसला इस तरह के अवैध या गैर-कानूनी कार्यो के खिलाफ उठाया गया महत्वपूर्ण और जरूरी कदम है। सौ घंटे काम करो, नौ हजार रुपए लो