Demonetisation claims 2 more lives in Telangana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेलंगाना में नोटबंदी ने 2 और जानें लीं

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 12:16 PM (IST)
तेलंगाना में नोटबंदी ने 2 और जानें लीं
हैदराबाद। तेलंगाना में नोटबंदी के कारण दो और लोगों की जान चली गई। एक दुखी किसान और उनके पिता ने आत्महत्या कर ली, क्योंकि उनकी जमीन की कीमत काफी गिर गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि घटना सिद्दिपेट जिले के धर्माराम गांव की है, जहां बुधवार को एक किसान वी. बलैया (40) ने अपने परिवार के तीन अन्य सदस्यों को कीटनाशक युक्त चिकन करी खिला दी। बलैया और उनके पिता वी. गलैया (65) की जहां मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी और बेटा अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रहे हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि किसान अपनी बेटी की शादी के लिए लिया गया कर्ज चुकाने के लिए अपनी कृषि भूमि बेचने का प्रयास कर रहा था, जिसके लिए कुछ सप्ताह पूर्व उसे 12 लाख रुपये का प्रस्ताव मिला था। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1,000 रुपये के नोटों को अवैध घोषित किए जाने के बाद क्षेत्र में जमीन की कीमत अचानक 50 प्रतिशत तक गिर गई। यह भी पढ़े : शादी की शहनाई में बजी पीएम मोदी की धुन, थिरक रहे लोग
यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement