demand of free from toll by the Sarpanch -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरपंच, ग्राम सेवकों ने की टोल में छूट की मांग

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2017 4:51 PM (IST)
सरपंच, ग्राम सेवकों ने की टोल में छूट की मांग
बाड़मेर। जिला सरपंच संघ ने सडक़ एवं परिवहन मंत्री यूनुष खान को ज्ञापन भेजकर बाड़मेर जिले के निम्बानियों की ढाणी में हाल ही शुरू हुए टोल नाके से सरपंचों एवं ग्राम सेवकों को छूट दिलाने की मांग की है। जिला सरपंच संघ प्रवक्ता हिन्दू सिंह तामलोर ने बताया कि बाड़मेर जिले के गिड़ा, बायतू, पटौदी, बालोतरा, पचपदरा, कल्यापुरा के सरपंचों एवं ग्रामसेवकों का बाड़मेर जिला मुख्यालय में काम से आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में उन्हें टोल टैक्स देना पड़ता है। ऐसे में उन पर जनहित के कार्यों में अधिक आर्थिक व्यय उठाना पड़ता है। जिला सरपंच संघ ने सडक़ एवं परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजकर बाड़मेर जिले के सरपंचों एव ग्रामसेवकों ने टोल में छूट दिलाने की मांग की है।

[# जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement