Delhi violence: Tahir Hussain sent to 10 days judicial custody-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली हिंसा : ताहिर हुसैन को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

khaskhabar.com: शनिवार, 21 मार्च 2020 4:58 PM (IST)
दिल्ली हिंसा : ताहिर हुसैन को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा भड़काने के आरोप में 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हुसैन की एक दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उसे मुख्य महानगर दंडाधिकारी पवन सिंह राजावत के समक्ष पेश किया गया। हुसैन कथित रूप से उस हिंसा में शामिल था, जिसमें खुफिया ब्यूरो (आईबी) के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या कर दी गई थी। अंकित का शव उसके घर के पास एक नाले से बरामद किया गया था। ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम को भी हिंसा के लिए गिरफ्तार किया गया है और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है।
पिछले महीने राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें कम से कम 53 लोग मारे गए थे।
--IANS

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement