Advertisement
दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रा का उत्पीड़न, वीडियो वायरल होने पर एबीवीपी ने की जांच की मांग

अभाविप दिल्ली के प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि अभाविप दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी के सम्मान, सुरक्षा व हितों के लिए प्रतिबद्ध है। हम दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन से यह मांग करते हैं कि वह इस मामले में संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और विश्वविद्यालय पर विद्यार्थियों व अभिवावकों का भरोसा बना रहे।
उनका मानना है कि ऐसी जांच से भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकेगा और विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षित व अनुकूल शैक्षणिक माहौल बना रहेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रहित, न्याय, संविधान के मूल्यों और संस्थान की गरिमा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस मामले में बिना किसी पक्षपात के उचित और विधिसम्मत समाधान की मांग करती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


