Advertisement
दिल्ली पुलिस ने 'बुली बाई' ऐप मामले में आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए ट्वीटर को लिखा

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस पत्र में सॉफटवेयर को विकसित करने वाले प्लेटफार्म गिटहब से बुली बाई ऐप डेवलेपर के बारे में जानकारी मांगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस महिला पत्रकार ने अपनी शिकायत में कहा था कि एक जनवरी को उसने बेबसाइट बुलीबाईडाटगिटहबडाटआईओ पर खुद की एक तस्वीर देखी थी जिसके साथ छेड़छाड़ कर उसके लिए अनुपयुक्त बातें लिखी गई थी।
शिकायत में कहा गया है कि यह ऐप अपने आप में ही अशोभनीय हैं और इस पर लिखी गई बातें अपमानजनक हैं जिसका मकसद मुस्लिम महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखना है।
शिकायत में कहा गया है कि यह पूरा पोर्टल ही मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया गया है और इस बात की पूरी जांच की जानी जरूरी है कि कहीं यह संगठित षड़यंत्र के तहत तो नहीं किया गया है। इसे एक ट्वीटर हैंडल एट द रेट ऑफ बुलीबाई से भी प्रमोट किया जा रहा है जिसमें एक खालिस्तान समर्थक महिला की तस्वीर प्रदर्शित की गई है और यह भी लिखा है कि इस महिला को इस ऐप के जरिए बुक किया जा सकता है। इस हैंडल का इस्तेमाल साथ ही साथ खालिस्तान से जुड़ी सामग्री को बढ़ावा देने के लिए भी किया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में रविवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी जो सोशल मीडिया पर महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें बदनाम करने की साजिश में लिप्त थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


