Advertisement
दिल्ली NCRमें इस हफ्ते हो सकती है गरज चमक के साथ बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक 28 और 29 जून को "थंडरस्टॉर्म विथ रेन" और "रेन और थंडरशावर्स" की चेतावनी दी गई है। दिन भर गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि बादलों के कारण लोगों को सीधी धूप से राहत जरूर मिली है, लेकिन अधिक ह्यूमिडिटी के चलते उमस बनी हुई है। सुबह-शाम की हवा भले ही थोड़ी ठंडक लिए हो, लेकिन दिन के समय चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
ऐसे मौसम को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों और डॉक्टर ने लोगों के लिए सलाह जारी करते हुए कहा है कि खुले स्थानों पर बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर शरण लें। तेज हवाओं और बारिश के समय पेड़ों और खंभों से दूरी बनाए रखें। जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन सावधानी से चलाएं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहे क्योंकि उमस भरे इस मौसम में पसीना ज्यादा होने के कारण डिहाइड्रेशन की स्थिति बन सकती है और तबीयत खराब हो सकती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


