Advertisement
दिल्ली मेट्रो: ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन पर होगी पहली भूमिगत इंटिग्रेटेड पार्किंग

दफ्तर जाते समय जब यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए जल्दबाजी में होते हैं, तो पार्किंग लॉट कॉन्कोर्स के इतने नजदीक होने से बहुत फायदेमंद होगा।
इस पार्किंग सुविधा को डिजाइन आधारित एक प्रमुख उपलब्धि माना जा सकता है क्योंकि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के किसी अन्य भूमिगत मेट्रो स्टेशन पर ऐसी सुविधा नहीं है।
इस समय, दिलशाद गार्डन-शहीद स्थल नया बस अड्डा कॉरिडोर पर हिंडन नदी मेट्रो स्टेशन पर बेसमेंट पाकिर्ंग सुविधा है। यद्यपि यह एक इलेवेटिड स्टेशन है। एयरपोर्ट लाइन के नई दिल्ली स्टेशन पर स्टेशन के ऊपर एक बहुमंजिली पार्किंग है।
इस पार्किंग सुविधा से स्थानीय नागरिकों को बहुत लाभ होगा क्योंकि इससे सटे एरिया अत्यधिक भीड़भाड़ वाले हैं, जहां वाहनों की पार्किंग के लिए बहुत सीमित स्थान हैं।
पार्किंग स्थल पर वाहनों के प्रवेश और निकास के लिए दोनों ओर रैम्प बने होंगे। दो जगहों पर प्रवेश/निकास की सुविधा होगी जो ऊपर की ओर वाली सड़क तथा नीचे प्लेटफार्म से जुड़े होंगे। इस समय दिल्ली मेट्रो के पूरे नेटवर्क पर लगभग 100 स्टेशनों पर पाकिर्ंग लॉट की सुविधा है।
नजफगढ़- ढांसा बस स्टैंड के 1.8 किलोमीटर लंबे सेक्शन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इस सेक्शन के पूरा होने पर चार स्टेशनों वाले द्वारका-ढांसा बस स्टैंड ग्रे लाइन कॉरिडोर की कुल लंबाई 6.1 किलोमीटर हो जाएगी।
इस विस्तार से नजफगढ़ के आसपास के भीतरी इलाकों के लोगों को बहुत लाभ होगा। समस्त वैधानिक आवश्यकताओं को पूरा करते हुए नजफगढ़ - ढांसा बस स्टैंड सेक्शन को इसी माह किसी समय खोले जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


