Delhi: IAS officer claims lawyer molested her at Saket court-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली : साकेत न्यायालय में महिला आईएएस से छेड़छाड़

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 9:41 PM (IST)
दिल्ली : साकेत न्यायालय में महिला आईएएस से छेड़छाड़
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के साकेत न्यायालय परिसर में एक आईएएस महिला अधिकारी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि पीडि़त महिला मिजोरम में तैनात है और वकीलों के एक समूह ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की है। पुलिस ने कहा कि मामला गुरुवार दोपहर का है, जब वह एक मामले की सुनावाई के लिए साकेत न्यायालय आई हुई थी। पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने आईएएनएस से कहा, ‘‘पीडि़ता अधिकारी 2014 बैच की अफसर है, जो दिल्ली में 2015-16 में महरौली में एसडीएम भी रह चुकी है। जब वह अदालत कक्ष से बाहर आई तो वकीलों और उनके साथियों के एक समूह ने उनके साथ छेड़छाड़ की और बदसलूकी भी की।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement