delhi highcourt restricts JNU from taking any action against JNUSU president kanhaya kumar Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

JNU कन्हैया पर कार्रवाई न करे: HC

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 सितम्बर 2016 8:28 PM (IST)
JNU कन्हैया पर कार्रवाई न करे: HC
उल्लेखनीय है कि कथित तौर पर नौ फरवरी के उस विवादित कार्यक्रम में देशविरोधी नारे लगे थे। कन्हैया कुमार ने इसके बाद अपीलीय प्राधिकरण के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। प्राधिकरण ने कन्हैया कुमार पर जुर्माना लगाया था और एक शपथ-पत्र जमा करने के लिए कहा था कि वह विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि में न तो हिस्सा लेंगे और न ही उस दौरान वहां उपस्थित रहेंगे। कन्हैया कुमार की ओर से वरिष्ठ वकील रेबेका जॉन ने उच्च न्यायालय को बताया कि कन्हैया से यह लिखकर देने के लिए कहना कि वह किसी अवैध गतिविधि वाली जगह उपस्थित भी नहीं रहेंगे, ज्यादती है। सोमवार को आए उच्च न्यायालय के इस आदेश से कन्हैया के साथ ही उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य सहित उन 21 विद्यार्थियों को भी राहत मिली है, जिन्हें अपीली प्राधिकरण ने अनुशासन भंग करने का दोषी करार दिया था।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement