Advertisement
दिल्ली हाईकोर्ट का पुलिस को निर्देश, 'छात्रों पर कार्रवाई से जुड़ी शिकायत केस डायरी में करें दर्ज'

इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक पोस्ट और अभद्र भाषा को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने ऐसे 'एक्स' यूजर को नोटिस जारी किए। साथ ही, दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' को निर्देश दिया कि फ्लैग किए गए पोस्ट को हटाए या भारत में एक्सेस बंद करे।
नोटिस में कहा गया कि संबंधित सामग्री का इस्तेमाल प्रमुख हस्तियों और अन्य व्यक्तियों की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस मामले में स्पेशल सेल थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 351(3), 353(2) और 356(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
नोटिस में यह कहा गया कि आपत्तिजनक और मानहानिकारक सामग्री के प्रसार से प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा, गरिमा और सार्वजनिक छवि को गंभीर क्षति पहुंचने का आरोप है। साथ ही, कहा गया कि ऐसी सामग्री का ऑनलाइन उपलब्ध रहना सार्वजनिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है, अनावश्यक राजनीतिक विवाद उत्पन्न कर सकता है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के दुरुपयोग को बढ़ावा दे सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


