Advertisement
सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर दिल्ली कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के घर का किया घेराव

एक अन्य कांग्रेस नेता परवेज आलम ने कहा, पंजाब सीएम भगवत मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए, क्यूंकि मूसेवाला कि हत्या कि जिम्मेदारी उन्हीं की है। पंजाब में जंगल राज बना रखा है, आए दिन लोगों की हत्याएं हो रही हैं। मूसेवाला एक बड़ा कलाकर था, पंजाब के तमाम युवा उन्हें पंसद करते थे, लेकिन उनकी हत्या कट दी गई।
उन्होंने कहा, आज हम केजरीवाल जी से पूछने आए हैं और जवाब मांगने आए हैं।
पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या के बारे में कहा है, सिद्धू की हत्या गैंगवार में हुई है। सिद्धू की सुरक्षा कम जरूर की गई थी, हटाई कतई नहीं गई थी। सरकारी सुरक्षा के अलावा सिद्धू का अपना निजी सुरक्षा दस्ता भी था। वह घर से जब भी निकलते थे, बुलेटप्रूफ कार में ही सवार होते थे।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


