Delhi: Congress submitting a memorandum to President Ramnath Kovind on Delhi Violence-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस ने दिल्ली हिंसा को लेकर राष्ट्रपति को साैंपा ज्ञापन,कहा-केंद्र सरकार से बात करें और राजधर्म की रक्षा करने को कहें

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 12:56 PM (IST)
कांग्रेस ने दिल्ली हिंसा को लेकर राष्ट्रपति को साैंपा ज्ञापन,कहा-केंद्र सरकार से बात करें और राजधर्म की रक्षा करने को कहें
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पार्टी के अन्य नेता दिल्ली हिंसा पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ज्ञापन सौंप दिया है। आपको बताते जाए कि यह ज्ञापन दिल्ली हिंसा को लेकर दिया गया है। इस हिंसा में अब तक 35 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुआई में आज दिल्ली हिंसा को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को हटाने की मांग की है। ज्ञापन देकर लौटने पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि दिल्ली हिंसा को लेकर हमने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से गृहमंत्री अमित शाह को हटाने की मांग की है। गत चार दिनों से दिल्ली जल रही है। केन्द्र सरकार हिंसा रोकने में नाकामयाब रही है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि दिल्ली हिंसा के मसले पर हमने राष्ट्रपति से मुलाकात की, जो दिल्ली में हुआ है वह एक राष्ट्रीय शर्म है, ये सीधे तौर पर केंद्र सरकार का फेलियर है। मनमोहन सिंह बोले कि हमने राष्ट्रपति जी से कहा कि वो अपनी ताकत का इस्तेमाल करें, केंद्र सरकार से बात करें और राजधर्म की रक्षा करने को कहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement