Delhi BJP President Manoj Tiwari Home Ransacked Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली : बीजेपी नेता मनोज तिवारी के आवास पर हमला, 4 गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 01 मई 2017 08:19 AM (IST)
दिल्ली : बीजेपी नेता मनोज तिवारी के आवास पर हमला, 4 गिरफ्तार
मनोज तिवारी का कहना है कि यह हमला एक तरीके से जानलेवा हमला है। उन्होंने कहा कि हमलावर तेजी से दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का नाम लेकर उन्हें गालियां भी दे रहे थे। मनोज तिवारी ने कहा कि वह गृहमंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली पुलिस के कमिश्नर से इसकी शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, मगर फिर भी उन्हें डर है कि जिस तरह से 12 हमलावरों ने उनके घर में घुसकर चप्पा-चप्पा छाना, आगे भी इस तरह की घटना ना हो इसलिए वो इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं। हालांकि सुबह खबर आई कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यहां बहन सेहरा बांध, ब्याह कर लाती है भाभी

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement