Advertisement
दिल्ली भाजपा का आरोप- सौरभ भारद्वाज ने किया दलित और आदिवासी समाज का अपमान

उन्होंने कहा, "दलित समाज के रामनाथ कोविंद और जनजातीय समाज से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं तो हिंदुस्तान के सभी दलित व जनजातीय समाज के लोगों का गौरव बढ़ता है। लेकिन अरविंद केजरीवाल के इशारे पर सौरभ भारद्वाज की तरफ से अशोभनीय टिप्पणी की गई।"
वीरेंद्र सचदेवा ने मांग करते हुए कहा कि इस मामले में अरविंद केजरीवाल को कदम उठाते हुए सौरभ भारद्वाज को पार्टी से बाहर करना चाहिए। इसके साथ ही, इस टिप्पणी के लिए अरविंद केजरीवाल को सबसे सामने आकर माफी मांगनी चाहिए।
इसी बीच, बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा के नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "कुर्सी पर कमजोर व्यक्ति को बिठाया जा रहा है। कुर्सी पर बैठा व्यक्ति भाजपा नेतृत्व की कठपुतली है। बस नाममात्र के लिए लोग कुर्सियों पर सजाए हैं। कुल मिलाकर सारी सत्ता एक व्यक्ति के हाथ है।"
बता दें कि नितिन नबीन को भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है, जिन्होंने मंगलवार को अपना पदभार संभाला। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


