Advertisement
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : मोती नगर सीट पर भाजपा-आप के बीच कांटे की टक्कर, दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद

मोती नगर से 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के शिव चरण गोयल विजयी हुए थे। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुभाष सचदेवा को 46,550 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के रमेश पोपली को 3,152 वोट मिले थे।
2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी 'आप' के शिव चरण गोयल ने 60,223 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। भाजपा के सुभाष सचदेवा को 45,002 वोट मिले थे और कांग्रेस के राज कुमार मग्गो को 6,111 वोट मिले थे।
मोती नगर दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है और पश्चिमी दिल्ली जिले में स्थित है। चहल-पहल वाला मोती नगर बाजार भी इस क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण विशेषता है।
मोती नगर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 70 हजार से अधिक है। यहां पुरुष मतदाता 99,278, महिला मतदाता 77,576 और थर्ड जेंडर वोटर 5 हैं। यहां कुल वोटरों की संख्या 1,76,859 है।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को सिंगल फेज में होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने बहुमूल्य अधिकार का प्रयोग करेंगे। नतीजे का ऐलान 8 फरवरी को होगा।
चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही दिल्ली में 'आदर्श आचार संहिता' लागू हो गई है, जिसके तहत सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता और चुनावी रैलियों के लिए पुलिस की अनुमति अनिवार्य है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


