Delhi air pollution level : High wind speed improves air quality, AQI recorded at 244 in poor category-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली की हवा गुणवत्ता 'खराब' और 'बेहद खराब' के स्तर के बीच

khaskhabar.com: रविवार, 25 नवम्बर 2018 8:52 PM (IST)
दिल्ली की हवा गुणवत्ता 'खराब' और 'बेहद खराब' के स्तर के बीच
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों की वायु गुणवत्ता 'खराब' और 'बेहद खराब' के स्तर के बीच डोल रही है। हवा की गुणवत्ता का अध्ययन करने वाली संस्था सफर के अनुसार, वायु गुणवत्ता पहले गंभीर स्तर पर थी लेकिन बीती रात चली तेज हवाओं के कारण इसमें सुधार हुआ है। सफर ने कहा कि एक बजे के करीब दिल्ली के 11 क्षेत्रों की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्वूआई) 0 से 500 के पैमाने पर 232 रहा जिसे खराब स्तर के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। दिल्ली में 35 क्षेत्रों में पीएम 2.5 की औसत उपस्थिति 123 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी और एनसीआर में 40 से अधिक क्षेत्रों में 125 यूनिट थीं जो बेहद खराब श्रेणी के अंतर्गत आता है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement