Advertisement
Delhi : शाहीन बाग में धरने के खिलाफ लामबंद हुए लोग, किया प्रदर्शन, जगह बदलने की अपील

संयुक्त पुलिस आयुक्त डी.सी. श्रीवास्तव ने कहा, "आज हमने मुआयना कर अलग-अलग समूहों से बात की और उनकी राय जानी। यहां बंद मार्ग को खुलवाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों का यही कहना है कि प्रदर्शनकारियों द्वारा अवरुद्ध किए गए मार्ग को खोला जाए। हम भी लगातार लोगों से इस बारे में अपील कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने भी कहा है कि वह इस बाबत विचार करेंगे। कल हुई वारदात (गोलीबारी की) के बाद जांच चल रही है, मामला गंभीर है और इस पर कार्रवाई की जाएगी।"
गौरतलब है कि शाहीनबाग की मुख्य सड़क पर सीएए के खिलाफ स्थानीय महिलाएं धरने पर बैठकर प्रदर्शन कर रही हैं। इनके विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों की मुख्य मांग है कि कालिंदी कुंज से शाहीनबाग तक का सड़क मार्ग खोल दिया जाए। विरोध प्रदर्शन में रविवार के मुकाबले सोमवार को लोगों की संख्या कम रही। रास्ता खुलवाने को लेकर इकट्ठा हुए लोगों ने नारेबाजी की और 'जय श्री राम' के नारे भी लगाए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



