Dehra Mandal Congress President Hariom Sharma said goodbye to Congress-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 4, 2025 1:45 am
Location

देहरा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कांग्रेस को अलविदा कहा

khaskhabar.com: शनिवार, 29 जुलाई 2023 6:22 PM (IST)
देहरा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कांग्रेस को अलविदा कहा
देहरा। कांगड़ा जिला के कांग्रेसियों को इन दिनों सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली अपनी ही सरकार की कार्यशैली रास नहीं आ रही है। जिसके चलते पार्टी में असंतोष पनपने लगा है। खासकर देहरा चुनाव क्षेत्र में हालात पेचीदा होते जा रहे हैं। यही वजह है कि देहरा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को शनिवार को लिखे पत्र में उन्होंने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ने की बात कही हैं। हरिओम शर्मा 5 साल से मंडल कांग्रेस का दायित्व संभाल रहे थे। पिछले चुनावों में पार्टी टिकट के दावेदारों में शुमार थे। लेकिन सरकार बनने के बाद अपनी उपेक्षा से आहत बताए जा रहे थे।
दरअसल, देहरा चुनाव क्षेत्र में सुक्खू सरकार ने जिस तरीके से पिछले दिनों राजनीतिक नियुक्तियां की हैं। उससे देहरा में कांग्रेसी खेमे में असंतोष पनपा हैं। इसी के चलते हरिओम शर्मा ने अपनी उपेक्षा के चलते पार्टी छोडने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement