Advertisement
न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया पर सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स से बेहद परेशान हूं : सीजेआई
-70-1629296338-488341-khaskhabar.jpg)
उन्होंने इस तरह के गंभीर मामले पर अटकलें न लगाकर अधिकांश वरिष्ठ पत्रकारों और मीडिया घरानों द्वारा प्रदर्शित परिपक्वता और जिम्मेदारी की भी सराहना की। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ऐसे पेशेवर पत्रकार और नैतिक मीडिया विशेष रूप से सर्वोच्च न्यायालय और सामान्य रूप से लोकतंत्र की वास्तविक ताकत हैं। आप हमारी प्रणाली का हिस्सा हैं। मैं सभी हितधारकों से इस संस्थान की अखंडता और गरिमा को बनाए रखने की उम्मीद करता हूं।
भारत के प्रधान न्यायाधीश उन मीडिया रिपोटरें का जिक्र कर रहे थे, जिनमें कहा गया था कि शीर्ष अदालत के कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए नौ नामों की सिफारिश की है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


