Deep the effect of fog after one December, Will increase winter in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक दिसंबर बाद गहराएगा कोहरे का असर, बढ़ेगी सर्दी

khaskhabar.com: शनिवार, 25 नवम्बर 2017 11:21 AM (IST)
एक दिसंबर बाद गहराएगा कोहरे का असर, बढ़ेगी सर्दी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में तेज धूप निकलने से कोहरे और ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार एक दिसंबर के बाद कोहरे का असर और गहराएगा तथा तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किये जाने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20.1 डिग्री, बनारस का 18 डिग्री, झांसी का 23 डिग्री और इलाहाबाद का 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement