Advertisement
डिकॉय ऑपरेशन - जयपुर में अवैध वसूली करते 3 यातायात कर्मी निलंबित

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सतर्कता बीजू जार्ज जोसेफ ने बताया कि जयपुर शहर में 3 यातायात कर्मियों द्वारा पैसे की मांग किए जाने की शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार को उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्यवाही जा रही है। इनके अतिरिक्त व्यवहार में कमी पाए जाने वाले सभी पुलिसकर्मियों को भी नोटिस दिए जा रहे है। अवैध बजरी खनन और परिवहन के अंतर्गत भीलवाड़ा के थाना मंगरोप, कोटा ग्रामीण के थाना सुल्तानपुर, करौली के थाना बालाघाट और टोंक के थाना बनेठा पर डिकॉय कार्रवाई की गई।
जनसुनवाई और एफआईआर. पंजीकरण के अंतर्गत भीलवाड़ा जिले के थाना काछोला, सीकर के थाना कोतवाली, कोटा ग्रामीण के थाना खातोली, श्रीगंगानगर के थाना घड़साना, राजसमंद के थाना रेलमगरा और पाली के थाना बागड़ी में डिकॉय ऑपरेशन किया गया।
रात 8 बजे बाद अवैध शराब बिक्री के संबंध में श्रीगंगानगर के थाना अनूपगढ़, सीकर के थाना रींगस, जयपुर आयुक्तालय के थाना रामनगरिया, प्रताप नगर, बजाज नगर और गांधीनगर, राजसमंद के थाना भीम और हनुमानगढ़ जिले के थाना टाउन में डिकॉय कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस द्वारा अवैध वसूली के अंतर्गत बजरी मंडी और गलता गेट चौराहा तथा दहमी कला में डिकॉय ऑपरेशन किया गया। आदर्श चौराया गलता गेट ट्रेफिक पोस्ट पर खड़े तीन यातायात पुलिसकर्मियों हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार और कांस्टेबल अशोक कुमार व जितेंद्र कुमार ने पिकअप चालक से नंबर प्लेट चालान के रूप में 15 सो रुपए प्राप्त कर बिना रसीद दिये छोड़ दिया।
अवैध वसूली के अंतर्गत सिरोही जिले मैं रीको क्षेत्र स्थित चौकी छापरी में पदस्थापित हेड कांस्टेबल कैलाश मीणा, कॉन्स्टेबल उम्मेद सिंह और बद्री प्रसाद की छवि आसपास के होटल और रिसॉर्ट में नकारात्मक होना पाया। थाना सांगानेर सदर के एसआई आशुतोष की कार्यप्रणाली के बारे में सीसीटीएनएस के मार्फत एसआई के पास अनुसंधानाधीन प्रकरणों की जानकारी प्राप्त कर रेंडमली 6-7 परिवादियों से टेलीफोन संपर्क किया तो किसी ने भी पैसे मांगने की शिकायत नहीं दी। थाने के आसपास भी छवि सही मिली। जयपुर पश्चिम जिले के थाना बिंदायका में आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के संबंध में अजमेर शहर और हनुमानगढ़ टाउन में डिकॉय ऑपरेशन किया गया। हनुमानगढ़ में सीमावर्ती थाना क्षेत्रों एवं थाना हनुमानगढ़ टाउन में अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री और उपयोग की पुख्ता सूचना मिली थी, लेकिन डिकॉय टीम को इस संबंध में प्रत्यक्ष साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


