Advertisement
मुंबई में इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हुई, 13 घायल

मलबे को साफ करने के लिए रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच काम जारी है, छह और शव बरामद किए गए और अन्य 6 घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया।
स्थानीय वॉलेंटियरों के अलावा मुंबई फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों के बचाव दल, (जो वहां बचाव प्रयासों में शामिल हुए) ने उसी इमारत के दूसरे विंग के लिए संभावित जोखिम बताया है, जो कभी भी गिर सकती है।
मृतकों की पहचान- अजय एम. पास्नोर, 28, अजिंक्य गायकवाड़, 34, कुमार प्रजापति, 20, सिकंदर राजभोर, 21, अनूप राजभोर, 18, अरविंद आर. भारती, 19, अनिल यादव, 21, श्याम प्रजापति, 18 और दो अन्य अज्ञात व्यक्ति के रूप में हुई है।
एक महिला सहित 13 घायलों में से चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


